English

होम / पढ़ें / पूजा-पाठ

पूजा-पाठ

श्री शनिदेव जी की आरती

|| Shree Shani Dev Ji Ki Aarti ||

जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी । सूरज के पुत्र प्रभु छाया महतारी ॥
॥ जय जय श्री शनिदेव..॥

श्याम अंक वक्र दृष्ट चतुर्भुजा धारी । नीलाम्बर धार नाथ गज की असवारी ॥
॥ जय जय श्री शनिदेव..॥

क्रीट मुकुट शीश रजित दिपत है लिलारी । मुक्तन की माला गले शोभित बलिहारी ॥
॥ जय जय श्री शनिदेव..॥

मोदक मिष्ठान पान चढ़त हैं सुपारी ।लोहा तिल तेल उड़द महिषी अति प्यारी ॥
॥ जय जय श्री शनिदेव..॥

देव दनुज ऋषि मुनि सुमरिन नर नारी । विश्वनाथ धरत ध्यान शरण हैं तुम्हारी ॥
॥ जय जय श्री शनिदेव..॥

Shree Narsingh Bhagwan Ji ki Aarti ( श्री नरसिंह भगवान जी की आरती )
Shree Govardhan Maharaj Ji Ki Aarti (श्री गोवर्धन महाराज जी की आरती )
Shree Chitragupt Ji Ki Aarti (श्री चित्रगुप्त जी की आरती)